Home | States | MP News

MP News

मध्यप्रदेश ने रचा विकास का नया इतिहास- मुख्यमंत्री ने कहा हर नागरिक और टीम मध्यप्रदेश का योगदान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने विकास का नया इतिहास रचा है। इसके पीछे प्रदेश के हर नागरिक और टीम मध्यप्रदेश का योगदान है। मध्यप्रदेश ने विकास के नये आयाम स्थापित किये हैं। अब मध्यप्रदेश के साढ़े सात करोड़ नागरिकों के पंद्रह करोड़ हाथ मिलकर मध्यप्रदेश को दुनिया का सबसे अच्छा राज्य बनाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ मंत्रालय पार्क में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश ने विकास के लक्ष्य तय किये हैं। आने वाली पीढ़ी को ऐसा प्रदेश सौंपेगे जिस पर वे गर्व


धनतेरस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की खरीददारी- प्रदेशवासियों को दी धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने धनतेरस पर्व के अवसर पर आज यहाँ सपरिवार खरीददारी की। श्री चौहान धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ न्यू मार्केट में अग्रवाल ज्वेलर्स और दर्वेश बर्तन भंडार पहुँचे। उन्होंने चाँदी का सिक्का, मंगलसूत्र, अभिषेक करने का ताँबे का पात्र, काँसे की परात और ताँबे का जग खरीदा।

भारतीय परम्परा में धनतेरस के पवित्र अवसर पर कीमती धातु की बनी वस्तुओं को खरीदना शुभ माना जाता है। श्री चौहान ने कहा कि भारतीय संस्कृति में धनतेरस पर नया सामान खरीदने की परम्परा है। दीपावली में स्वच्छता रखने की परम्परा है। सांस्कृतिक


ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों ने दी मुख्यमंत्री को दीपोत्सव की बधाई

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज यहाँ निवास पर ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों ने भेंट की। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को दीपोत्सव की शुभकामनाएँ दी। आर्च बिशप फादर लियो कार्नेलियो के नेतृत्व में आये प्रतिनिधि-मंडल ने मुख्यमंत्री को बधाई दी और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।


उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बाबा रामदेव से की मुलाकात

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली में पतंजलि के बाबा रामदेव से मुलाकात की। श्री शुक्ल ने बाबा रामदेव से 22-23 अक्टूबर को इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने का विधिवत निमंत्रण दिया।

उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने मध्यप्रदेश में औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिये किये जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी। उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट के दौरान एग्री बिजनेस एण्ड फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में तेजी से विकास की संभावना पर विशेष रूप से चर्चा की जायेगी। उन्होंने बताया कि समिट में कंट्री पार्टनर


बुराईयों का त्याग ही सही अर्थों में रावण दहन - श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं का सम्मान करने, दूसरों की भलाई के कार्य करने और गदंगी रूपी रावण का त्याग करने के लिये संकल्पित होने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि रावण क्रोध, अहंकार, लोभरूपी बुराईयों का प्रतीक है। इनका त्याग ही रावण का सही अर्थों में दहन है। श्री चौहान ने यह बात आज यहां स्थानीय छोला दशहरा मैदान में रावण दहन उत्सव में कही।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारत का इतिहास पाँच हजार वर्षों से अधिक पुराना है। जब पश्चिमी देशों में सभ्यता का विकास भी नहीं हुआ था तब हमारे ऋषियों ने ऋचाओं,


मध्यप्रदेश निवेश के लिये सर्वाधिक उपयुक्त; कंपनियों को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट इन्दौर के लिये किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में निवेश की व्यापक संभावनाएँ हैं। यहाँ निवेशकों के लिये सर्वाधिक उपयुक्त वातावरण है। श्री चौहान प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर आज हैदराबाद में सेमीनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उद्योगपतियों एवं कंपनियों के पदाधिकारियों को इन्दौर में आगामी 22-23 अक्टूबर को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिये आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश अब बीमारू स्टेट नहीं रहा। यह तेजी से विकास करने वाला राज्य बन गया है। मध्यप्रदेश कई क्षेत्र में अब देश में अग्रणी राज्य बन गया है। प्रदेश की विकास


मध्यप्रदेश की अपनी स्टार्ट-अप नीति बनेगी- मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की विभागों की समीक्षा

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज यहाँ मंत्रालय में सभी मंत्रियों और अधिकारियों की बैठक में विभिन्न विभाग की विस्तार से समीक्षा की। उद्योग विभाग की समीक्षा करते हुए सिंगल विंडो व्यवस्था को ज्यादा से ज्यादा प्रभावी बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने निवेशकों की सुविधा के लिये सभी संबंधित विभागों को सकारात्मक दृष्टि से साथ सिंगल विण्डो सिस्टम का उपयोग करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले प्रभावी सिंगल विण्डो स्थापित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिये विशेष निगरानी तंत्र भी संचालित करें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उमरिया मे कहा जनता ही मेरी जिंदगी और मेरा भगवान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनता ही मेरी जिंदगी और मेरा भगवान है। उन्होंने कहा कि मेरी जिंदगी का मकसद जनता की जिंदगी में समृद्धि और खुशहाली लाना है। उन्होंने कहा कि जनता अगर खुशहाल है तो मेरा मुख्यमंत्री होना सार्थक हो जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज उमरिया जिले के चंदिया में जनदर्शन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चंदिया का सर्वांगीण विकास किया जायेगा। चंदिया मेरे दिल के पास है। मैं चंदिया के नागरिकों के प्यार को सलाम करता हूँ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चंदिया के विकास में किसी प्रकार की कोताही


हर जिले में दिव्यांग बच्चों का विद्यालय स्थापित होगा-भावुक हुए दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दिव्यांग बच्चों के लिये स्टेट रिसोर्स सेंटर स्थापित किया जायेगा। साथ ही हर जिले में एक विद्यालय स्थापित किया जायेगा। दिव्यांग बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी में मदद की जायेगी। उनके लिये संचालित निरामय स्वास्थ्य बीमा योजना की प्रीमियम राशि राज्य सरकार भरेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ शासकीय दृष्टि एवं श्रवण-बाधित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म-दिवस सेवा दिवस पर दिव्यांग बच्चों के बीच बोल रहे थे। श्री चौहान ने दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनमें क्षमता और प्रतिभा की कोई कमी


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दो दिवसीय "सहकारी मंथन'' का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में सबसे पहले सहकारिता विभाग में सहकारी लोकपाल की व्यवस्था की जायेगी। आंतरिक सर्तकता के लिये इस तरह की व्यवस्था सभी विभाग में की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ समन्वय भवन में सहकारिता मंथन के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे। बदलते परिवेश में सहकारी संस्थाओं की भूमिका पर विचार-विमर्श के लिये दो दिवसीय मंथन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग और सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि


total: 156 | displaying: 31 - 40
Online Diabetic forum, online diabetic treatments, LCHF for diabetese