घोड़ाडोंगरी उपचुनाव मैं लहराया BJP का झंडा, कांग्रेस के 'प्रताप' पर मंगल भारी

घोड़ाडोंगरी उपचुनाव मैं लहराया BJP का झंडा, कांग्रेस के 'प्रताप' पर मंगल भारी

म.प्र- बैतूल : घोड़ाडोंगरी उपचुनाव में भाजपा के मंगल सिंह ने 13 हजार 345 वोटों से कांग्रेस के प्रताप सिंह को हरा दिया। मतगणना के शुरुआती दो चरणों के बाद भाजपा प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाते गए और जीत हासिल की।

जीत का श्रेय भाजपा के नवनिवार्चित विधायक मंगल सिंह ने क्षेत्र की जनता को दिया। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि, ये जनता के विश्वास और प्रेम की जीत है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने क्षेत्र की जिम्मेदारी के लिए मुझ पर विश्वास जताया है, उस विश्वास को मैं कायम रखूंगा।

- आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वोटों की गिनती 17 राउंड में हुई थी।
- मतों की गिनती के लिए 21 टेबल लगाई गई थीं।
- मतगणना के पहले इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) को स्ट्रांग रूम से बाहर निकाला गया।
- इसके साथ ही डाक मतपत्रों की गिनती की गई थी। उपचुनाव के लिए 82 डाक मतपत्र प्राप्त हुए थे।
-मतगणना की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। मतगणना में लगभग 200 अधिकारी कर्मचारी तैनात किए गए थे।
भाजपा और कांग्रेस के बीच था मुख्य मुकाबला
उपचुनाव के लिए सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे । मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी मंगल सिंह धुर्वे और कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह उइके के बीच था। गौरतलब है कि भाजपा विधायक सज्जन सिंह उइके के निधन के चलते यहां उपचुनाव कराया गया था। 30 मई को हुआ था मतदान । उपचुनाव के लिए 30 मई को मतदान हुआ था, जिसमें 74.48 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। इसमें 76.59 प्रतिशत पुरुष तथा 72.77 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता दो लाख 19 हजार 404 हैं।