कृषि मेले में किसानों ने फेका भोजन- "सड़क की ठेकेदारी करने वाला ले रहा हैं खाना बनाने का ठेका"

कृषि मेले में किसानों ने फेका भोजन- "सड़क की ठेकेदारी करने वाला ले रहा हैं खाना बनाने का ठेका"

ठेकेदार हुआ मौके से रफू चक्कर- जांच के लिए लिया सैंपल

आगर मालवा यहाँ वहाँ बिखरे पडे खाने के पैकेट कृषि विभाग के अधिकारियो की लापरवाही और नाकारापन की कहानी बयान करते हुए भ्रष्टाचार की और इशारा कर रहे हैं। ये किसानों की हक़ का निवाला था। जिसको जानवर भी नहीं खा रहे हैं।

जिला मुख्यालय पर 3 दिवसीय कृषि मेले मे दूसरे दिन रविवार को भी भोजन को लेकर किसानों की नाराजगी सामने आयी। रविवार शाम को वितरित किये गए भोजन के पैकेट किसानों ने सूंघ-सूंघ कर बासी होने का आरोप लगाया और पैकेट पंडाल में फेक दिए। हंगामा मचाया। जांच की मांग की।

प्रशासन ने जांच करने के लिए पैकेट का सैंपल लेकर पंचनामा किसानों के समक्ष बनाया। बाद में नए पैकेट और बुलवाये गए। तब तक अधिकांश किसान जा चुके थे। कुछ ही किसानों ने बाद आये पैकेटो का भोजन किया।

गौरतलब हैं की कृषि मेले की शुरुवात शनिवार को की गयी। पहले दिन बीमा राशि के दावा प्रमाण पत्र बाटे जाने थे। ऐसे में करीब 3000 किसानों की भीड़ जुटी जिनके लिए भोजन ठेकेदार द्वारा किसी अन्य स्थान भोजन बनवाकर कार्यक्रम स्थल पर बटवाये जाने थे। जिसका वितरण कृषि विभाग अपने कर्मचारियों से करवा रहा था। परंतु अंतिम दिन भोजन के लिए उमड़ी किसानों की भीड़ में अफरा तफरी मच गयी व किसानों व कर्मचारियों की आपस में कहासुनी होने लगी। इस पूरी घटना का मुख्य कारण किसानों को बासी कहना वितरित किया जाना। किसानों का आरोप था की उन्हें बासा खाना खिलाया जा रहा हैं।

इस पूरी घटना के दौरान किसान संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डूंगर सिंह सिसोदिया उपस्थित थे। जिन्होंने पत्रकारों समक्ष आरोप लगाया की यह भोजन कल का बचा हुआ हैं।

बासी हैं व इस से दुर्गन्ध आ रही हैं। इस बात को ले कर जम कर हंगामा मच गया। सिसोदिया ने अपर कलेक्टर को मोके से सुचना दी। उन्होंने SDM को भेजने की बात कही। किन्तु SDM नहीं पहुंचे।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी नहीं आ पाए। ऐसे में मौके पर नायब तहसीलदार भारत नायक मौजूद थे। जिन्होंने प्रशासन की और से मोर्चा संभाल। खाद्य अधिकारी के एस पेंड्रा एवं टी आर अहिरवार की मौजूदगी में फेके गए खाने के सैंपल लिए गए।

"सड़क की ठेकेदारी करने वाला ले रहा हैं खाना बनाने का ठेका"

मजेदार बात ये हैं की कृषि मेले में खाने का ठेका पूर्व भाजपा पार्षद अखिलेश अग्रवाल को दिया गया हैं , जो की आगर नगर पालिका में पार्षद के पद पर रह चुके हैं। जिनका मुख्य काम सड़क निर्माण व टेंट सामग्री का हैं, परंतु उन्हें खाने का ठेका दे दिया गया जो की सोंच का विषय हैं।