मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव श्री बसंत प्रताप सिंह ने कार्यभार सम्हाला

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव श्री बसंत प्रताप सिंह ने कार्यभार सम्हाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री बसंत प्रताप सिंह (आय.ए.एस.1984 बैच) ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव पद का कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। श्री सिंह ने मुख्य सचिव कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय भी प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव (समन्वय) मुख्य सचिव कार्यालय श्री सतीश मिश्र, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन श्री एम.के.वार्ष्णेय, सचिव (कार्मिक) सामान्य प्रशासन श्रीमती रश्मि अरूण शमी उपस्थित थे।

मुख्य सचिव श्री सिंह से अनेक अधिकारियों, कर्मचारियों और कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने भेंट की और उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई दी।