राजस्व मंत्री श्री गुप्ता ने की बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा

राजस्व मंत्री श्री गुप्ता ने की बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा

शहर में नालों से अतिक्रमण सख्ती से हटायें। बगैर भेदभाव के त्वरित कार्रवाई करें। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने यह निर्देश भोपाल में चल रहे बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा में दिये।

श्री गुप्ता ने कहा कि बाढ़ के कारणों को चिन्हित कर उन्हें दूर करें। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में बाढ़ की संभावना अधिक है, उस क्षेत्र में जोन ऑफिस में भी कंट्रोल-रूम बनायें। कंट्रोल-रूम में पूरी टीम उपस्थित रहे। राजस्व मंत्री ने कहा कि पात्रतानुसार राहत राशि का वितरण शीघ्र करें।

विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह और श्री विष्णु खत्री ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिये। कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने बताया कि अभी तक 25 हजार लोगों का सर्वे हो चुका है। बैठक में विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।