कांग्रेस को भविष्‍य में खोजने के लिए पुरातत्‍व विभाग खोलना पड़ सकता है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी जनसभा में कहा।

कांग्रेस को भविष्‍य में खोजने के लिए पुरातत्‍व विभाग खोलना पड़ सकता है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी जनसभा में कहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जनसभा को संबोधित किया। उन्‍होंने कांग्रेस पर ताना मारते हुए कहा कि कांग्रेस के बारे में तो अब क्‍या कहे। भविष्‍य में हो सकता है कांग्रेस को खोजने के लिए पुरातत्‍व विभाग खोलना पड़ सकता है। महाराष्‍ट्र में चुनाव हुए वे साफ हो गए। ओडिशा में चुनाव हुए कांग्रेस साफ हो गई। सर्जिकल स्‍ट्राइक पर मोदी ने कहा कि सेना के जवान मौत को मुट्ठी में बांधकर सीमा पार कर गए। उन्‍होंने दुश्‍मन के जगने से पहले ही उनका खात्‍मा कर दिया। कुछ सत्‍ता गंवाए हुए लोगों ने सर्जिकल स्‍ट्राइक के सबूत मांगे थे। उन्‍होंने कहा कि अगर एक बार सरकार ईमानदारी से व्‍यवहार करे, बाबू लोग ईमानदार हो जाएं तो मेरे देश का व्‍यापारी एक रुपये की चोरी नहीं करेगा। पहले लोग बोलते थे कितना गया। अब पूछते हैं मोदी जी कितना आया। काशी के लोगों को गर्व होगा उनके सांसद पे एक भी दाग नहीं है।
दो दिन में दूसरा रोड शो करने के बाद काशी विद्यापीठ में जनसभा में उन्‍होंने हर हर महादेव के नारे के साथ संबोधन शुरू किया। उन्‍होंने कहा कि लोगों की ताकत उन्‍हें उत्‍साह दे रही है। काशीवासियों ने कल का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। बनारस विश्‍व का केंद्र बन सकता था। लेकिन सरकारों ने सिर्फ चुनाव को ध्‍यान में रखकर काम किया। बनारस का कायाकल्‍प करने की जरुरत है। यहां का विकास भी हो और यहां की आत्‍मा भी बनी रहे। उन्‍होंने मार्क ट्वेन को कोट करते हुए कहा कि बनारस इतिहास से भी पुराना है। उन्‍होंने बनारस में सड़कों की खराब हालत और जगह-जगह गड्ढे खोदे जाने के जरिए विपक्ष पर चुटकी ली और कहा कि यहां ऐसा हो गया मानो आज यहां खुदा है, कल वहां खुदेगा। यहां की सड़कों के गड्ढे तो भरिए। बनारस में तारों का जाल फैला हुआ है। विपक्ष का नारा है कुछ का साथ कुछ का विकास। यूपी में विकास को लेकर भेदभाव किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वी भारत में विकास में पीछे रहे जाने की बात करते हुए कहा कि पश्चिम में काफी विकास हुआ। वहां के राज्‍य चाहे हरियाणा हो, राजस्‍थान हो या महाराष्‍ट्र हो। वहां कुछ ना कुछ गतिविधि दिखाई देती है। लेकिन पूर्व में ओडिशा, बिहार, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में ऐसा दिखाई नहीं देता। अगर भारत के दोनों हिस्‍सों का विकास नहीं हुआ तो देश का संपूर्ण विकास नहीं हो पाएगा। यहां पर प्राकृतिक संसाधन भारी मात्रा में हैं लेकिन सरकारों के चलते यहां काम नहीं हो पाया। उन्‍होंने कहा कि यहां एक कमी रह गई यूपी में सही सरकार नहीं है।