मोदी ने चीन बॉर्डर पर मनाई दिवाली- जवानों ने दी मिठाई

मोदी ने चीन बॉर्डर पर मनाई दिवाली- जवानों ने दी मिठाई

किन्नौर (हिमाचल प्रदेश). नरेंद्र मोदी ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में आईटीबीपी, आर्मी और डोगरा रेजीमेंट्स के जवानों के साथ दिवाली मनाई। ये जगह चीन बॉर्डर से महज 24 किमी दूर है। उन्होंने जवानों से मिठाई खाई और उन्हें खिलाई भी। मोदी का ये दौरा पहले से ही तय था। उन्होंने कहा, "मैंने देखा कि करोड़ों भारतीयों ने जवानों के नाम का दीया जलाया। बड़े-बड़े कलाकार, क्रिकेट सितारे, व्यापारी, किसान, अफसर, मंत्री, प्रधानमंत्री, संतरी हर कोई जब दीया जला रहा था तो आपका चेहरा दिखाई दे रहा था।" मोदी काफिला रुकवाकर अचानक यहां के सोम्दू के चांगो गांव में लोगों से मिले और लोगों को दिवाली की बधाई दी। बता दें कि ये तीसरी बार है जब मोदी जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे।

- जवानों के साथ दिवाली मनाने के बाद मोदी ने ट्वीट किया।

- इसमें लिखा- "किन्नौर के सोम्दू में आईटीबीपी और आर्मी के जवानों से मिला। दिवाली के मौके पर उनके साथ कुछ वक्त बिताया।"
- "इसके बाद मैंने चांगो गांव में गाड़ी रोकी। ये शेड्यूल में नहीं था। ये गांव सोम्दू के पास है। गांव के लोगों को दिवाली की बधाई दी।"
2014 में सियाचिन पर मनाई थी दिवाली
- पिछले साल मोदी ने अमृतसर के खासा में डोगराई वॉर मेमोरियल का दौरा किया था।
- 2014 में मोदी ने सियाचिन में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। यहां दुनिया में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर आर्मी पोस्ट है।