4 जुलाई से सहारा की करोड़ की सम्पति होगी नीलाम : सेबी ने की तैयारी

4 जुलाई से सहारा की करोड़ की सम्पति होगी नीलाम : सेबी ने की तैयारी

सि‍क्‍युरि‍टी एंड एक्‍सचेंज बोर्ड ऑफ इंडि‍या (सेबी) अगले महीने सहारा इंडि‍या रि‍यल एस्‍टेट लि‍. की 10 प्रॉपर्टी बेचने जा रहा है। इन 10 प्रॉपर्टी की कुल कीमत करीब १२०० करोड़ हैं। सेबी यह नीलामी सहारा द्वारा गैरकानूनी स्‍कीम से जुटाए गए पैसे की रि‍कवरी के लि‍ए करेगी।

सेबी के एक पब्‍लि‍क नोटि‍स के मुताबि‍क, सहारा ग्रुप की 5 प्रॉपर्टी की नीलामी 4 जुलाई से शुरू होगी।
बाकी प्रॉपर्टीज को 8 और 9 जुलाई को बेचा जाएगा।

- जि‍न प्रॉपर्टीज की नीलामी होनी है, वे छत्‍तीसगढ़, तमि‍लनाडु, आंध्र प्रदेश, गुजरात और उत्‍तर प्रदेश में हैं। - सेबी ने कहा है कि‍ इन प्रॉपर्टीज के लि‍ए वही लोग बोली लगा सकते हैं, जि‍न पर कोई आरोप नहीं लगा हो।
- सेबी ने कहा है कि‍ इन प्रॉपर्टीज के लि‍ए वही लोग बोली लगा सकते हैं, जि‍न पर कोई आरोप नहीं लगा हो। - पांच प्रॉपर्टी की नीलामी ४ जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी।
- बोली लगाने वाले 10 जून को जमीन की जांच पड़ताल कर सकते हैं।
- प्रॉपर्टी को सर्कि‍ल रेट्स से 90 फीसदी से कम कीमत पर नहीं बेचा जा सकता।

सहारा ग्रुप को जुटाने हैं 36 हजार करोड़

- सहारा ग्रुप को अपने इन्‍वेस्‍टर्स को लौटाने के लिए करीब 36 हजार करोड़ रुपए जुटाने हैं। 
- यह रकम सेबी-सहारा अकाउंट में भुगतान के liye जमा होगी। 
- सुप्रीम कोर्ट ने ब्‍याज के साथ 36,000 करोड़ रुपए पेमेंट करने सहित कई कड़ी शर्तें रखी हैं।

 

एचडीएफसी और एसबीआई को दि‍या हैं नीलामी का जि‍म्‍मा... 

- एचडीएफसी रि‍यल्‍टी 4 जुलाई को पांच प्रॉपर्टी का ई-ऑक्‍शन करेगी। इसके लि‍ए 722 करोड़ रुपए का रि‍जर्व प्राइस रखा गया है।
- एसबीआई कैप करीब 4,100 करोड़ रुपए की 30 अन्‍य लैंड प्रॉपर्टी का ऑक्‍शन करेगी।

- सेबी ने सुब्रत रॉय की प्रॉपर्टी नीलाम करने की स्टेटस रिपोर्ट जारी की है और कोर्ट को बताया है कि ग्रुप की 67 प्रॉपर्टी को नीलाम किया जा सकता हैं।

- नीलामी का प्रक्रिया पूरी होने में 4 महीने का समय लग सकता हैं।